शिलाई (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिलाई कॉलेज में बीए कक्षा में पढ़ने वाली एक युवती पिछले 3 दिन से गायब है।
इस मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस थाना शिलाई में केस करवाया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में शिलाई के कुफर गांव निवासी जवाहर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 23 जनवरी को शखोली के बाड़ी गांव का एक युवक बंसीराम उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।
इस पर शिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366ए के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिलाई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।