फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केवी लाइन में आग, पेड़ जले, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / जमटा (सिरमौर)।
धारटीधार इलाके के जमटा में वीरवार शाम गिरिनगर से सोलन जा रही 132 केवी की बिजली लाइन में अचानक आग लग गई। समय रहते बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली लाइन में लगती आग पर मुश्किल से काबू पाया। आग ने मंदिर के साथ लगते पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि आग की लपटों ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। हादसा उस समय पेश आया जब हाई वोल्टेज तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई। धीरे-धीरे तारें ढीली पड़ गईं और पेड़ को छूते ही आग लग गई।
बताया जा रहा है कि 132 केवी टावर लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त साथ लगते स्कूल मैदान में कोई बच्चा नहीं खेल रहा था। आग की लपटें मैदान की तरफ बढ़ रही थीं। मैदान के साथ ही एक प्राइवेट स्कूल भी चल रहा है। पेड़ के जलने के अलावा आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सब डिविजन-2 के सहायक अभियंता हंसराज शर्मा ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिल गई थी। मौके पर पहुंचने पर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान लाइन ढीली हो गई जो आग का कारण बना।
विज्ञापन

बाक्स--
पेड़ से छूकर गुजर रहीं तारें
132 केवी लाइन जमटा के साथ सटे जंगल से पेड़ों से छूकर गुजर रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ रहा है। महामाया माता बालासुंदरी मंदिर के साथ सटे जंगल से तारें हादसों को न्यौता दे रही हैं। जंगल से निकल रही लाइन के चलते कई ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम भी नहीं कर पाते हैं। वहीं जंगल में पशुओं की चरागाह होने के कारण भी अकसर खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में जंगल में जाने से भी लोग कतरा रहे हैं।
--132 केवी लाइन में आग, पेड़ जले, मची अफरा-तफरी
कार्य के दौरान तारें पेड़ से छुईं, हादसे के बाद दहशत में लोग
जमटा के साथ जंगल से पेड़ों को छूते निकल रही बिजली लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें