फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक और स्कूटी की टक्कर से बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और छह साल की बच्ची घायल हो गई। पहला हादसा पांवटा के पुरूवाला सड़क मार्ग पर हुआ। तारुवाला निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी बाइक एचपी-17ए-4427 पर पुरूवाला संतोषगढ़ संपर्क मार्ग पर अपने घर ग्राम तारूवाला जा रहा था। रात को जब संतोषगढ़ के समीप से गुजर रहा था, तो पांवटा के बद्रीपुर की तरफ से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में राजेंद्र कुमार की टांग में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

एसएचओ माजरा मेहर सिंह चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तारुवाला निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं, माजरा थाना के तहत पड़ने वाले अजीवाला में स्कूटी की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। पांवटा के अजीवाला निवासी सलिंद्र सिंह पुत्र रूप चंद ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि वीरवार 3 जनवरी की देर शाम को अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इस बीच भतीजा अनुश (6) छोटे भाई के घर से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। अचानक एक स्कूटी कुंडियों की तरफ से पहुंची और भतीजे अनुश कुमार को टक्कर मार दी। घायल भतीजे को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर, थाना प्रभारी एमएस चौहान ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें