पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस टीम ने दो मामलों में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को गुप्ता सूचना के आधार पर राजबन पुलिस चौकी प्रभारी रामलाल ने टीम सहित कांटी मश्वा क्षेत्र के गांव ढाब पिपली निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मनी राम के घर में छापा मारा। यहां से दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिसके बाद कांटी मश्वा क्षेत्र के गांव ढाब पिपली निवासी रण सिंह पुत्र स्व. नकटू राम के घर भी छापामारी की। यहां से भी दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।