फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक महिला ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिद्घीकला गांव में कुछ मजदूर गेहूं काटने गए थे। शनिवार की सुबह सभी महिला और पुरुष मजदूर ट्रैक्टर से कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत स्थित परसाजोड़ी अपने गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गल्ला भी लदा हुआ था। ट्रैक्टर बाड़ी गांव में पहुंचा ही था कि मजदूर फूलकुमारी उरांव (40) पत्नी विजय उरांव नींद में होने के नाते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह ट्रैक्टर के पिछले पहिये से दब गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की सूचना पर पीआरबी पुलिस व डाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीआरबी की गाड़ी से ही महिला को चोपन सीएचसी भेजवाया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर तेलगुड़वा गांव में टेंट का सामान लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक संजय मौर्या (35) पुत्र गोविंद, दीपक मौर्या (16) पुत्र नंदलाल, विकास मौर्या (20) घायल हो गए। सभी का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें