फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर नेता ने पीड़ित रिक्शा चालक को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में हुए मारपीट के मामले में उपचाराधीन जसवंत सिंह को रिक्शा यूनियन ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। सोमवार को रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

इस दौरान मजदूर नेता प्रदीप चौहान भी पीड़ित से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर मजदूर नेता ने निर्धन पीड़ित की मां को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही मजदूर नेता ने परिवार को खाद्य सामग्री भी प्रदान की।
विज्ञापन



बता दें कि रिक्शा चालक को चार लोग बहला फुसला कर एक मकान में लेकर गए। इसके बाद बुरी तरह पिटाई व अश्लील फिल्म बनाई। मारपीट के बाद पीड़ित को बद्रीपुर चौक पर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



निर्धन रिक्शा चालक की माता ने बताया कि बेटे की मेहनत से घर का चूल्हा जलता है। अब वह बिस्तर पर पड़ा है। पीड़ित युवक की मां ने आर्थिक व खाद्य सामग्री प्रदान करने वाले मजदूर नेता प्रदीप चौहान का आभार जताया है जिन्होंने पीड़ित परिवार को 5100 रुपये नकद सहायता राशि व खाद्य सामग्री प्रदान की है। इस मौके पर पांवटा ई-रिक्शा चालक यूनियन प्रधान जमील, नवाब, दीपक कुमार, सुलतान, तपिंद्र व लखविंद्र सिंह समेत रिक्शा चालक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें