फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के जंगलों में आग बेकाबू, भारी नुकसान

विज्ञापन
बेला जंगल में लगी आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
गर्मियां शुरू होते ही जनपद सिरमौर के कई जंगल आग से धधक उठे हैं। मंगलवार को नाहन शहर के अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन के करीब वारदातें हुई। हालांकि चार मामलों में दमकल विभाग की मुस्तैदी ने लाखों रुपये का नुकसान होने से बचा लिया लेकिन जहां पर विभाग के फायर टेंडर का जाना मुश्किल है वहां लाखों की वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। हालत ऐसी है कि दमकल विभाग के कर्मचारी एक आग पर काबू पाते हैं तो दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिल रही है। जंगल में चौतरफा लग रही आग के कारण लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
मंगलवार को विक्रम कैसल स्थित फायरिंग रेंज में आग लगने से 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता था लेकिन दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। जंगल से पहुंची आग से टायर आदि जलकर राख हो गए। विभाग के कर्मियों ने 6 लाख रुपये का नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन

इसी दौरान नवोदय स्कूल नाहन के समीप भी भारी आग लग गई। यदि समय पर विभाग के कर्मी फायर टेंडर लेकर मौके पर नहीं पहुंचते तो 50 लाख रुपये की प्रापर्टी जलकर राख हो जाती। आग देखते ही देखते नवोदय स्कूल के भवन व पास खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई। शहर की प्रसिद्घ सैरगाह विल्ला राउंड में भी मंगलवार सुबह आग भड़क उठी।
इससे पहले सोमवार की रात को भी विल्ला राउंड के जंगलों में भारी आग लगी, जिसे रात को ही काबू पा लिया गया था। रिहाइश की तरफ बढ़ रही आग के चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों की सहायता की। वहीं नावणी के जंगलों में भी भारी आग लगी। इससे चीड़ के पेड़ पौधों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

उधर, फायर अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि जंगलों में काफी आग भड़क रही है। सूचना मिलते ही टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं। आग बुझाने के लिए विभाग के कर्मचारी मुस्तैदी से जुटे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें