फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल सामान लाने पर 1.30 लाख का जुर्माना

Sun, 21 May 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आबकारी एवं कराधान निरीक्षक पांवटा साहिब की टीम ने हिमाचल सीमा पर औचक निरीक्षक किया। इस दौरान उत्तराखंड से प्रवेश करने वाले वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए। बिना बिल व अधूरे दस्तावेजों वाले वाहन संचालकों से टीम ने 1.30 लाख जुर्माना राशि वसूल की। विभागीय टीम ने विगत 11 मई को भी डेढ़ दर्जन वाहन संचालकों से 2.73 लाख जुर्माना वसूला था। 


रविवार को आबकारी एवं कराधान विभाग निरीक्षक दीपक सती की टीम ने औचक निरीक्षण किया। उत्तराखंड सीमा के रास्तों से पहुंचने वाले वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों के पास हार्डवेयर, पेंट, आयल, ईंट व अन्य सामग्री के अधूरे बिल मिले। कुछ सामग्री के बिल व दस्तावेज ही नहीं मिले। यह वाहन अधूरे बिल से सरकार को कर का चूना लगा रहे थे। इन वाहनों के संचालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। बता दें कि इसी माह 11 मई को भी डेढ़ दर्जन वाहनों को टीम ने करीब पौने तीन लाख जुर्माना ठोका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, आबकारी एवं कराधान के ईटीओ पांवटा विनय चौधरी ने पुष्टि की है। विभागीय टीम ने 1.30 लाख जुर्माना वसूला है। विभाग का औचक निरीक्षण व कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पकड़े जाने पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें