फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ग्राम केदारपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को पता चला तो वह उसे देहरादून महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पांवटा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के ग्राम केदारपुर निवासी धर्मेंद्र (45) पुत्र राम सिंह ने चार अप्रैल को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। रात के समय उल्टी से शराब और किसी नशीली वस्तु की दुर्गंध आ रही थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे देहरादून लेकर गए। मंगलवार को धर्मेंद्र की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस थाना पांवटा से मुख्य आरक्षी बलदेव सिंह और आरक्षी जागर सिंह की टीम महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून पहुंची। मृतक के भाई विशाल और विक्रम ने पुलिस को बताया कि मृतक धर्मेंद्र शराब पीने का आदि था। चार अप्रैल को भी शराब का सेवन किया था। रात के समय उल्टी से शराब और किसी नशीली वस्तु की दुर्गंध आ रही थी जिससे लगता हैं कि मृतक ने शराब के अलावा किसी अन्य जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में विषाक्त पदार्थ निगलने से मौत होने की बात सामने आ रही है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें