सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के भूपपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई करते वन विभाग के कर्मी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन विभाग की टीम ने भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर दो वाहन संचालकों को 32 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
जानकारी के अनुसार पांवटा में वन विभाग उच्चाधिकारियों को भूपपुर क्षेत्रों में अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर, बीओ सुमंत और वन रक्षक राकेश कुमार की टीम ने इस क्षेत्र में नाका लगाया।
विभागीय टीम ने इस दौरान अवैध खनन करते दो वाहन जब्त किए। इनके संचालकों से 32000 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि पांवटा साहिब के नदी नालों और वन क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। बुधवार को वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर की टीम ने अवैध खनन करते पकड़े 2 वाहनों के संचालकों से जुर्माना राशि वसूली है।