फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में 432 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने एक व्यक्ति से नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम मंगलवार रात को कालाअंब चौक पर मौजूद थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर आ रहा है। कुछ समय बाद मोटर साइकिल नंबर एचपी71-7787 चौक पर पहुंची जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की।
इस दौरान पुलिस टीम ने मोटर साइकिल पर टंगी पॉलिथीन को चेक किया जिसमें 432 प्रतिबंधित और नशीले कैप्सूल बरामद किए। इस पर आरोपी सुमित कुमार निवासी चीड़ावाली, नाहन के खिलाफ कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें