फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का 5 दिन बाद जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले टोका नगला निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पांच दिन बाद जंगल से बरामद हुआ। लापता व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर था। जो घर से दराटी लेकर जंगल की तरफ निकला था। 11 नवंबर से परिजन जगह-जगह तलाश में जुटे हुए थे। माजरा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। लापता व्यक्ति का 5 दिनों बाद जंगल में शव बरामद हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह (52) पुत्र भोलू राम निवासी गांव टोका नगला डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा-साहिब मानसिक रूप से अस्वस्थ था। 11नवंबर को 9 बजे सुबह अपने घर से घास पत्ती लेने दराटी लेकर जंगल के लिए निकला था। देर शाम तक भी वापस नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने पहले खुद तलाश किया। इसके बाद लापता व्यक्ति के पुत्र बलविंद्र ने माजरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। क्षेत्र में तलाश को परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण निकले। जंगल तूतीवाड़ा में लगातार तलाश की जा रही थी। तूतीवाड़ा जंगल में रिश्तेदारों को जंगल में एक रेणी, कमेला के हरे पेड़ के वाई-कैंची आकार के दो शाखाओं तनों में शमशेर की गर्दन फंसी पाई मिली, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस थाना में सूचित कर दिया गया। पुलिस टीम ने मौका पर जाकर गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध हालात न पाए गए। परिजनों और रिश्तेदारों ने भी शमशेर की मृत्यु पर कोई किसी तरह का संदेह नहीं जताया है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्राम टोका नागला निवासी मृतक शमशेर सिंह(52)के शव को जंगल से कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें