पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। एक मिठाई की दुकान में अचानक सिलिंडर में आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जान व माल की क्षति होने से बच गई। सिलिंडर में आग भड़कने पर दुकान व आसपास खड़े लोग अफरा तफरी में इधर-उधर भागने लगे। फायर स्टेशन में सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर समय रहते काबू पा लिया जिससे दुकान और आसपास क्षेत्र में आगजनी से क्षति होने से बच गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
उधर, अग्निशमन विभाग पांवटा के फायर आफिसर राजकुमार ने पुष्टि की है। मिश्रवाला क्षेत्र में आशु की दुकान में सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली थी। सूचना मिलने पर आग पर काबू पा लिया गया जिससे दुकान और आसपास एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को क्षति होने से बचा लिया गया।