फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या करने वाले को मिले कड़ी सजा

विज्ञापन
हरियाणा में एक युवती की हत्या के मामले में उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते हिंदू जागरण मंच के सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सरमौर)। हिंदू जागरण मंच जिला सिरमौर ने महामहिम राज्यपाल से हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नाहन में उपायुक्त से मिला। इस दौरान जिला संयोजक अंकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि देश में लव जेहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरियाणा के बल्लभगढ़ में भी युवती की हत्या का यही कारण था। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए प्रभारी कदम उठाया जाए और दोषी युवक को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें