फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को एडवांस देगी नप

विज्ञापन
नाहन में बैठक की अध्यक्षता करतीं नप अध्यक्ष रेखा तोमर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिवाली के उत्सव पर तीन-तीन हजार रुपये एडवांस देगी। इस पर लगभग चार लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि, दिवाली के बाद तीन महीने तक एक-एक हजार रुपये उनके खाते से काटे जाएंगे। नगर परिषद नाहन की जनरल हाउस की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। शुक्रवार को नगर परिषद के बैठक हाल में अध्यक्ष रेखा तोमर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नगर परिषद ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर पत्रकारों को पुलिस, चिकित्सक और अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में शामिल कर तमाम सुविधाएं देने का भी प्रस्ताव पारित किया है।
बैठक में नौनी का बाग में गोशाला का निर्माण करने पर भी मुहर लगी। वहीं, लगभग दस नक्शे और दस विधवा पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए। बैठक में कहा गया कि पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में शामिल कर उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर कोरोना संकट में मिलने वाली सुविधाएं देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि नगर परिषद एक कार्यक्रम का आयोजन कर पत्रकारों को कोरोना संकट के दौर में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष रेखा तोमर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह, एसडीओ परवेज इकबाल सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें