फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.73 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पांवटा के देवीनगर में चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर एक आरोपी को स्मैक (चिट्टा) की खेप समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने देवीनगर में संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। आरोपी की जेब में रखी पॉलिथीन में लिपटा हुआ 3.73 ग्राम मादक द्रव्य पदार्थ (स्मैक) निकला। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांवटा पुलिस थाने की टीम ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई प्रकाश चंद की टीम गश्त पर निकली थी। विश्वकर्मा, बेहड़ेवाला, देवीनगर, शुभखेड़ा और कृपालशिला क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति देवीनगर वार्ड-10 में स्मैक-चिट्टा बेचने पहुंच रहा है। पुलिस टीम ने डीएवी स्कूल के समीप नाका लगाया।
मौके पर डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह भी टीम सहित पहुंच गए। इस बीच ऋषि (21) निवासी देवीनगर पांवटा साहिब पहुंचा। संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान पेंट की जेब से प्लास्टिक की डिब्बी के भीतर पॉलिथीन में रखा 3.73 ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। आरोपी ऋषि (21) निवासी देवीनगर के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें