फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह इलाके में दिव्यांग से दो बार दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार क्षेत्र में मीट की दुकान में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसी दुकान में काम करने वाले एक दिव्यांग युवक की ओर से इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़ित युवक के अनुसार आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर मार डालने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार दोनों एक ही कमरे में रहते थे। पीड़ित दुकान के मालिक अमन कुमार के साथ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें