फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आदेशों की अवहेलना पर रेणुका थाने में 15 केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। लॉकडाउन के दौरान सरकारी नियमों की अवहेलना और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर रेणुका पुलिस ने 50 लोगों के विरुद्ध 15 मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ददाहू बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूमने पर भी 24 लोगों के चालान करके 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह सभी लोग कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान नियमों की अवहेलना करते पाए गए थे, जिस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान 50 लोगों के विरुद्ध 15 मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह सभी मामले अदालत को सौंपी जाएंगे। जबकि सामाजिक दूरी और मास्क न पहनने पर 24 लोगों के चालान करके उनसे 12 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूक कर रही है, जिससे कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सके। पुलिस ने उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है, जो बेवजह बाजारों में घूम कर नियमों की अवहेलना करते पाए गए। इन कुछेक दुकानदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें