फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 16-47-07

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने नाके के दौरान चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थैले में 58 ग्राम चरस छिपा कर ले जा रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माजरा पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस जांच के दौरान घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका। तलाशी में आरोपी के कैरी बैग से 58 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पांवटा इलाके में दो दिन पहले ही पुलिस ने नशीले कैप्सूल की भारी खेप के साथ हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद मंगलवार को नाहन में भी पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर माजरा थाना पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें