फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल के पीछे हुए बहस में हुई मारपीट, महिला का दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा पंचायत में दो परिवारों की आपसी बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। इसी बीच तैश में आकर एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला का दांत तक टूट गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में रतनी देवी और युद्धवीर सिंह ने कहा कि उनके आंगन में गागल शिकोर गांव निवासी धर्म सिंह का बैल आ गया था। इस पर उन दोनों ने बड़ी मुश्किल से बैल को आंगन से बाहर किया। इसी बीच बैल मालिक धर्म सिंह, उसकी पत्नी निर्मल सिंह और उसके बच्चे गालियां देते हुए घर में घुस आए और धमकाने लगे। इस पर हमने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन पति और पत्नी ने उनकी एक नहीं सुनी। पीड़ित रतनी देवी ने कहा कि धर्म सिंह ने उसके पति युद्धवीर सिंह पर डंडे से हमला कर दिया और उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उसका दांत टूट गया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पुलिस से मामले सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी पच्छाद अशोक नेगी ने कहा कि रतनी देवी और युद्धवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल रतनी देवी का मेडिकल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें