सिरमौर जिला के माजरा पांवटा साहिब में चूरापोस्त की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस ने चूरा पोस्त की खेप समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने एनएच-7 पर सैनवाला के समीप नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक से 8.60 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना के मुख्य आरक्षी अनिल तोमर की टीम ने पांवटा से कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर सैनवाला के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रुकवाया गया।
माजरा निवासी ट्रक चालक राशिद मोहम्मद से 8.60 किलो ग्राम चूरा पोस्त(भुक्की) बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी ट्रक चालक राशिद मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम ने गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
...