फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट में घर के बाहर से बाइक उड़ा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले रामपुरघाट में बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। टायर पंक्चर की दुकान करने वाले व्यक्ति के घर के बाहर से बदमाशों ने बाइक चोरी कर ली। क्षेत्र के एक औद्योगिक इकाई के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो आरोपी बाइक ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरघाट निवासी संतोष कुमार पुत्र प्रेम सागर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह टायर पंक्चर की दुकान चलाता है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उसने अपनी बाइक एचपी17एफ-0421 घर के बाहर पार्क की थी लेकिन कुछ समय बाद ही वह मौके से गायब मिली।
इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में बाइक की तलाश की गई लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद साथ लगती एक दवा कंपनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें दो युवक पहले पैदल घर की तरफ आते नजर आ रहे हैं। कुछ समय बाद दोनों बाइक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस मामले की जांच मुख्य आरक्षी बाबूराम की टीम ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुरुवाला पुलिस ने आईपीसी की धारा-379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें