फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल ने रोहतक से दबोचा उद्घोषित अपराधी, मिली न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है, जिसे मंगलवार को सीजेएम नाहन की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी रविंद्र सिंह उर्फ हरविंद्र सिंह पुत्र देविंद्र सिंह निवासी गांव और डाकघर गोच्छी थाना बेरी, जिला झझर, हरियाणा के खिलाफ 2009 में पुलिस थाना कालाअंब में आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग से लाखों का सामान लेकर गया था जिसे उसने पार्टी को न देकर कहीं ओर बेच दिया और स्वयं भूमिगत हो गया।
रविंद्र सिंह के खिलाफ 21 अप्रैल, 2009 को थाना नाहन में मामला दर्ज हुआ। अदालत की ओर से भेजे गए समन के बावजूद वह पेशी पर नहीं आया। लिहाजा, अदालत ने तीन अगस्त, 2010 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें