पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की वाइपास चौक के समीप से चोर ने मोबाइल शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और 10 हजार नकदी पर हाथ साफ कर गया। सुबह चोरी वारदात का पता चलने पर थाने में शिकायत कर दी गई है। चोर की हरकतें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मोबाइल शॉप संचालक और आसपास के लोगों का कहना है कि सीसीटीवी में कैद चोर उत्तराखंड का हो सकता है। पुलिस जांच टीम को पूरी जानकारी दे दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बाइपास पर मनोज कुमार की मोबाइल शॉप है। रविवार रात को चौक के समीप दुकान में चोर ने सेंध लगाई। चोर ने एक लैपटॉप, तीन मोबाइल तथा दस हजार नकदी उड़ा ली है। मोबाइल शॉप संचालक को चोरी का सुबह दुकान खोलने पर पता चला। इसके बाद चोरी की शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज करवा दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई जिसमें एक बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुआ है जिसकी पहचान उत्तराखंड निवासी के रुप में हुई है। इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच टीम को दी गई है जिससे आरोपी को दबोचने में सुविधा मिल सकें।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि शिकायत मिली है जिसके बाद मामले की गहनता से जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मोबाइल शॉप पर चोरी के मामले के आरोपी को अतिशीघ्र दबोचा जाएगा।
(बाक्स)...
अधिवक्ता कार्यालय में भी चोरी का प्रयास
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब कोर्ट परिसर मेें अज्ञात चोर ने एक अधिवक्ता कार्यालय का ताला तोड़ दिया। रविवार देर रात को चोर ने शटर के भीतर कार्यालय में लगे शीशे भी तोड़ दिए। इस बीच चौकीदार को आवाज सुनाई दी जिसके बाद किसी के आने की भनक लगते ही भयभीत होकर चोर भाग खड़ा हुआ।