फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराट के भीतर जिंदा जला 92 वर्षीय बुजुर्ग

विज्ञापन
कमरऊ पंचायत के खजियार गांव के घराट में जिंदा जला बुजुर्ग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की कमरऊ पंचायत में 92 वर्षीय एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कमरऊ पंचायत के खजियार निवासी नंदाराम साथ लगते घराट में चारपाई पर सोया था गया। इसी बीच अचानक घराट के अंदर आग लग गई जिससे वृद्ध जिंदा जल गया। जब गांव का युवक सुबह घराट के पास पहुंचा तो देखा कि घराट के अंदर से धुआं निकल रहा था। भीतर जाकर देखा तो बुजुर्ग चारपाई पर ही बुरी तरह झुलसा था, जिसकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि घराट के भीतर मच्छर भगाने के लिए अंगीठी जलाई गई थी। रात के समय अंगीठी ने आग पकड़ ली। आग चारपाई सहित कपड़ों में फैल गई, जिससे बुजुर्ग जिंदा जल गया। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घराट चलाने का कार्य करता था। हालांकि इन दिनों घराट बंद है लेकिन वृद्ध घराट में रस्सी बनाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि घराट में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। उधर, कानूनगो आत्माराम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें