फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनीवाला मार्ग पर 65 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस टीम ने तारुवाला-जामनीवाला मार्ग पर नाका लगाया था। इस बीच एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को तलाशी के लिए रुकवाया गया। आरोपी रबड़ ट्यूब में अवैध शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक मानदास के नेतृत्व में सोमवार देर रात को जामनीवाला-तारुवाला मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस बीच जामनीवाला की तरफ से एक स्कूटी मौके पर पहुंची, जिस पर पर दो लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पूछने पर स्कूटी चालक और सवार ने अपने नाम खारा निवासी पवन कुमार और विजय कुमार बताया।
पुलिस टीम ने स्कूटी पर रखे बोरू को चैक किया तो दो रबड़ ट्यूबों में करीब 65 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें