फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों में अवैध शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी बाइक पर रबड़ ट्यूब में 20 लीटर शराब छिपा कर ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंजा मतरालियों में आश्रम के समीप गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नाका लगाया। इस दौरान खारा डाकघर जामनीवाला पांवटा साहिब निवासी राकेश (40) निवासी जिला सिरमौर और कुंजा मतरालियों निवासी काला (32) बिना नंबर की बाइक पर पहुंचे। इनके पास रबड़ ट्यूब भी थी।
पुरुवाला थाना के सहायक उप निरीक्षक इंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी दलीप कुमार प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट की टीम ने संदेह होने पर बाइक को तलाशी के लिए रुकवाया। पुलिस को एक रबड़ ट्यूब से 20 लीटर कच्ची शराब मिली। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। इसके बाद हिप्र आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुरुवाला थाना पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें