फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर नशीली दवा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल और हरियाणा राज्य सीमा पर लालढांक के समीप रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को दबोचा है। दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवा की खेप बरामद की गई, जिनसे 3118 कैप्सूल और गोलियां बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी पांवटा वीर बहादुर और एसएचओ पांवटा अशोक चौहान मौके पर ही मौजूद रहे। पांवटा थाना पुलिस टीम ने इस मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को अंतरराज्यीय नशा तस्करों के प्रदेश में खेप पहुंचाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारी अलर्ट हो गए। शुक्रवार देर रात हिमाचल हरियाणा के यमुनानगर को जोड़ने वाले एनएच और राज्य सीमा के चोर रास्तों पर नाके लगा दिए गए। इस दौरान डीएसपी वीर बहादुर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, मुख्य आरक्षी तेजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह टीम सहित लालढांक और बहराल में नाके पर तैनात रहे।
रात को हरियाणा की तरफ से पहुंचे आरोपी शराफत शराफत अली पुत्र लियाकत अली और सलमान पुत्र सलीम निवासी मेहमूूदपुर नागली पोस्ट ऑफिस रायपुर तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (यूपी) को तलाशी के लिए रुकवाया। आरोपियों से कुल 3118 नशीली दवा की खेप बरामद हुई है, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि शुक्रवार देर रात हरियाणा हिमाचल राज्य सीमा पर नाके के दौरान दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को नशीली दवा समेत गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें