फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों में टूट रहे कोरोना के नियम, 15 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन / सराहां (सिरमौर)। सिरमौर में निजी बस मालिक अपनी मनमानी कर सरकारी खजाने में चूना लगा रहे हैं वहीं कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। बसों में 50 फीसदी से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि कालाअंब और सराहां में 15 वाहनों चालान किए हैं। समय सारिणी के नियमों का उल्लंघन कर कभी भी जिला से सवारियों को शिमला एवं सोलन तक पहुंचाने और बसों के अंदर सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन न करने के मामले सबसे अधिक पाए गए। अधिकतर चालान निजी बसों द्वारा समय सारणी का उल्लंघन, प्रदूषण दस्तावेज न होने, चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और बसों में सरकार की ओर से जारी एसओपी के उल्लंघन के किए गए।
उधर, पांवटा से शिमला के लिए अवैध रूप से सवारियां लेकर आ रही एक निजी बस को आरटीओ सिरमौर और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सराहां में दबोचकर चालान किया। यह बस बिना परमिट के नेपालियों को लेकर जा रही थी। वहीं अपने समय से तीन घंटे बाद जा रही थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पांवटा के कुल्हाल बैरियर के पास से निजी बस में पांवटा से शिमला के लिए 60 नेपाली मूल के पुरुष और महिलाएं जा रहे थे।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी पांवटा को इसका पता चला तो उन्होंने आरएम को इसकी जानकारी दी। आरएम व आरटीओ सिरमौर ने सराहां बस स्टैंड पर नाका लगाया। नाहन बस स्टैंड पर भी निजी बस नहीं गई और बाहर से ही सीधा शिमला के लिए निकली। आरटीओ सिरमौर सोना चौहान और आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बस का पीछा किया और उसके बाद सराहां बस स्टैंड पर पकड़ा गया जहां बस का का चालान काटा गया।
विज्ञापन

आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बताया कि पांवटा से निजी बस फ्रेंड्स ट्रेवल अवैध रूप से बिना परमिट के 60 सवारियां लेकर जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें