फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

242 अवैध कैप्सूल समेत एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने अवैध नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 242 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना पुलिस टीम ने 242 नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें प्यीन सपास प्लस व स्पास्मो प्रॉक्सीवन के कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी सलमान खान (26) निवासी भगवानपुर पुरुवाला के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें