पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने गेहूं चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साढ़े पांच क्विंटल गेहूं चूरा लिए थे। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
गौरतलब रहे कि माजरा क्षेत्र के फतेहपुर निवासी धनवीर सिंह ने गेहूं चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने कहा कि चमन लाल के घर में भूसा रखा हुआ है जिसमें इसने अपनी साढे़ पांच क्विंटल गेहूं भी रखी हुई थी। 23 जून की रात को मौके से गेहूं के बोरे गायब पाए थे।
शिकायतकर्ता ने शक जाहिर किया कि संजय निवासी ग्राम फतेहपुर ने उसकी गेहूं की चोरी की है। शिकायत मिलने पर पुलिस थाना माजरा टीम ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में जांच के दौरान आरोपी संजय निवासी ग्राम फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। 25 जून को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
.........