फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा एक व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति से 108 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन की टीम कांशीवाला में यातायात चेकिंग के दौरान तैनात थी। इसी बीच एक व्यक्ति दो सड़का की ओर से अपने दाहिने हाथ में एक कैरी बैग उठाकर पैदल ही नाहन की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

कांशीवाला के समीप पहुंचते ही वह पुलिस को देख अचानक पीछे की ओर मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसका पीछा किया और दबोचा।
पुलिस ने आरोपी शाकिर अली पुत्र शमशेर अली निवासी मोहल्ला अमरपुर नाहन की तलाशी लेने पर उसके कैरी बैग से 108 नशीले कैप्सूल बरामद किए। इस पर शाकिर अली के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में आगामी छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें