फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शुरुआती मैच में हिल टाइगर टीम की 7 विकेट से शानदार जीत

विज्ञापन
हिल टाइगर के टोनी को हरफनमौला खेल पर मिला मैन ऑफ द मैच: संवाद
विज्ञापन
शुरुआती मैच में हिल टाइगर टीम की 7 विकेट से शानदार जीत
विज्ञापन

जीटी स्पोर्ट्स क्लब पांवटा तृतीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जीटी स्पोर्ट्स क्लब एवं सिरमौर क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय सिरमौर सुपर लीग टी-20 प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
बुधवार को प्रथम मैच में हिल टाइगर टीम ने प्रथम लीग मैच में गोल्डन वाॅरियर्स टौंरु को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान प्रतियोगिता का प्रथम मैच गोल्डन वॉरियर्स टौंरु और हिल फाइटर्स टीमों के बीच हुआ जिसमें गोल्डन वाॅरियर्स टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर निर्धारित 20 ओवर में 109 रनों का स्कोर बनाया। इसमें बबलू ने नाबाद 29, सन्नी तोमर ने 23, पवन तोमर ने 18, यश तोमर ने 13 और लक्की ने 10 रनों की पारी खेली। हिल्स फाइटर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टोनी, गौरव और पंकू ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिल फाइटर्स टीम ने मात्र 13.1 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य हासिल कर लियाद। इसमेंं गौरव चौपड़ा नाबाद 32, टोनी नाबाद 27, कृष जैन 22 व रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी खेली। हिल फाइटर्स टीम ने अपने प्रथम मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता आयोजक रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली ने कहा कि कुल दस टीमों को दो पूल में रखा है। प्रत्येक टीम चार-चार लीग मैच खेलेगी।
इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि जिला के युवा खेलों में अग्रणी रह कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रतिस्पर्धा के युग में शिक्षा के साथ ही खेलों का महत्व बढ़ता जा रहा है। जिला के कई होनहार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, नगर परिषद पांवटा के पार्षद मधुकर डोगरी आदि मौजूद रहे।
संवाद
...

हिल टाइगर के टोनी को हरफनमौला खेल पर मिला मैन ऑफ द मैच: संवाद

हिल टाइगर के टोनी को हरफनमौला खेल पर मिला मैन ऑफ द मैच: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें