फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस और खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा : सुखराम चौधरी

विज्ञापन
पांवटा साहिब क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने पातलेश्वर में क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया: स
विज्ञापन
फिटनेस और खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा : सुखराम चौधरी
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने किया पातालेश्वर में क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पातलियोंं पंचायत में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें आसपास क्षेत्र की दर्जनों टीमें भाग ले रहीं हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि ने ग्राम पंचायत पातलियों में पातालेश्वर महादेव क्लब को प्रतियोगिता आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। होनहार युवाओं को खेलों में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाने को मेहनत करनी चाहिए जिससे अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें। खेलकूद शारीरिक फिटनेस के लिए भी जरूरी है। शरीर तंदरुस्त रहेगा तो मन तंदरुस्त रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते रहे हैं कि जब खेलेगा भारत तभी तो जीतेगा भारत। इस मुहिम से देश में युवाओं को मेडल जीतने की भूख के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सज्जन सिंह, राहुल चौधरी, मोहन सहोता, गुरुबचन चौधरी, लक्की, जसवीर सिंह, संजू समेत पातालेश्वर महादेव क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें