फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिटी स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन

सिटी स्पोर्ट्स

एमडीसीसी सियूं को हराकर पंजाहल सुपर-8 में पहुंची

-सियूं में चल रही गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सियूं में चल रही गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पंजाहल टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई। पंजाहल ने एमडीसीसी सियूं की टीम को हराया। प्रतियोगिता के आयोजक राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा और हर्ष तोमर ने बताया कि बुधवार को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए सात मुकाबले खेले गए।

पहला मुकाबला एमडीसीसी सियूं और लुधियाना के बीच खेला गया है। इसमें एमडीसीसी ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में शर्मा ब्रदर्स ने पीआरसीसी काखोग को हराया। तीसरे मैच में डीएल गिजा ने वीसीसी रजाना और चौथे मुकाबले में पंजाहल ने शूटर इलेवन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एमडीसीसी सियूं और शर्मा ब्रदर्स के बीच हुए मुकाबले में एमडीसीसी ने जीत दर्ज की। वहीं पंजाहल ने डीएल गिजा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर-8 के लिए क्वालिफाई निर्णायक मुकाबले में पंजाहल ने एमडीसीसी को हराया। प्रतियोगिता के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि गीतानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्मार्ट मार्बल की ओर से करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पंचायत और ग्रामीण स्तर की टीमें भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें