फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार भैला ने आरपीएल खिताब जीता

विज्ञापन
आरपीएल-6 की विजेता रही भैला क्रिकेट टीम एक लाख का चैक व ट्राफीके साथ। स्रोत: आयोजआरपीएल-6 की
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)-
विज्ञापन

विजेता भैला टीम को एक लाख और उपविजेता शिल्ला टीम को 42 हजार रुपये मिला इनाम
फाइनल में एमसीसी शिल्ला क्रिकेट टीम को हराया, गोलू मैन ऑफ द सीरीज
रुहाना में आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रुहाना में आयोजित आरपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता-6 का आयोजन किया गया। फाइनल में राइजिंग स्टार भैला टीम ने एमसीसी शिल्ला टीम को हरा कर ट्रॉफी कब्जा ली है। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि जिया राम शर्मा ग्राम टिटियाणा रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र शिलाई, रेणुका, पांवटा साहिब और नाहन से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार भेला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को एक लाख नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्राप्त की। वहीं एमसीसी शिल्ला की टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम को 41 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं भैला टीम के खिलाड़ी मैन ऑफ द सीरीज रहे गोलू को 3100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

शिल्ला टीम के नितेश सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, इसी टीम के सन्नी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा रणदीप चौहान को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहने पर 1100-1100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजक समिति ने दूर-दराज से आई टीमों, स्थानीय दर्शकों तथा सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन


समापन समारोह में पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, पंचायत सचिव सतीश शर्मा, गीता राम शर्मा, जगदीश शर्मा ठेकेदार, राजेश शर्मा, पूर्ण शर्मा तथा रणदीप शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाद


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें