फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जंग प्रीमियर टी-10 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 24 अक्तूबर से

विज्ञापन
पत्रकारा वार्ता में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन कीजानकारी देते अ​रिकेश जंग व अन्य :संवाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग करेंगे शुभारंभ, कुल 40 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

विजेता टीम को एक लाख नकद इनाम और ट्राॅफी प्रदान की जाएगी : अरिकेश जंग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में जंग प्रीमियर लीग क्रिकेट टी-10 डे- नाइट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर से प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने एवं खेलों को बढ़ावा देना रहा है। प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 40 टीमें दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को एक लाख इनाम राशि और ट्राॅफी व उपविजेता टीम को 51 हजार इनाम मिलेगा। प्रदेश युवा कांग्रेस नेता अरिकेश जंग ने मंगलवार को विश्राम गृह पांवटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी
दी।

प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक अरिकेश जंग ने बताया कि इस बार पांवटा साहिब क्षेत्र की 40 टीमें शामिल होंगी। 24 अक्तूबर को ग्रेंड ओपनिंग के दौरान प्रथम मैच कलाथा एकादश और भूपपुर बद्रीपुर शहरी क्षेत्र की टीम के बीच होगा। इस प्रतियोगिता को जिला व राज्य स्तरीय करने का प्रयास होगा। प्रदेश, जिला और पांवटा क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। बड़े स्तर पर जंग प्रीमियर लीग-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का फैसला लिया गया है। इसमें 36 पंचायतों की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की टीमें शामिल रहेंगी। टी-10 प्रतियोगिता डे नाइट की होगी। हर पंचायत की टीम में कुल दस खिलाड़ी शामिल होंगे। 9 खिलाड़ी मैच में खेलेंगे। नगर परिषद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। शुभारंभ के दौरान ही सभी टीमें मौजूद रहेंगी, इन टीमों को मुफ्त किट भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति सदस्यों प्रदीप चौहान और मोहब्बत अली ने बताया कि एक तरह से मिनी आईपीएल की तर्ज पर स्पर्धा होगी। इसमें डीआरएस सुविधा और लाइव मैैच प्रसारण होगा। इस प्रतियोगिता में एक सर्वश्रेष्ठ टीम (15 खिलाड़ी) चयनित की जाएगी जिसका किसी भी प्रतियोगिता में खेलने के लिए पूरा खर्चा आयोजन समिति वहन करेगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें