फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लुधियाना में 3 अप्रैल से शुरू होगी रेणुका प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
रेणुका प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते आयोजक सुभाष ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
-विजेता टीम को तीन लाख और उपविजेता को मिलेंगे 1.50 लाख रुपये
विज्ञापन


-बाइलेश्वर क्रिकेट क्लब करवा रहा आयोजन, 25 मार्च तक होंगे पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संगड़ाह के समीप लुधियाना में 3 अप्रैल से रेणुका प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बाइलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना की ओर से किया जा रहा है।

क्लब के पदाधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 80 टीमों का स्लॉट रहेगा, अब तक 50 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 25 मार्च तक पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 27 और 28 मार्च को ऑनलाइन पुल (ड्राॅ) निकाला जाएगा, जिसके आधार पर मैचों का शेड्यूल तय किया जाएगा।
विज्ञापन


सुभाष ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। विजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये, जबकि बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेटकीपर को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के लोग भी मैचों का आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि इस लीग के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सुरेश शर्मा, नरेश शर्मा और राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें