फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: (सिटी स्पोर्ट्स)

विज्ञापन
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन


डिंगर किंनर क्रिकेट टीम प्रतियोगिता के सुपर-16 में पहुंची
सातवें दिन हुए क्रिकेट के मैच में टीम ने 16 रनों से शिल्ला क्रिकेट टीम को हराया
चांंदनी पंचायत में आयोजित की जा रही छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के ग्राम चांदनी में छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में सातवें दिन डिंगर किंनर तथा शिल्ला की टीम के बीच मैच हुआ। डिंगर किंनर टीम ने 16 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के सुपर-16 में स्थान बना लिया है।

छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति और क्लब के प्रधान यशपाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर और नरेश ठाकुर समेत आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सातवें दिन डिंगर किंनर तथा शिल्ला की टीम के बीच मैच हुआ। डिंगर किंनर की टीम ने टॉस जीता। टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर निर्धारित 6 ओवर में 51 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिल्ला की पूरी टीम 5.4 ओवर में मात्र 35 रनों पर सिमट गई। 16 रनों से जीत दर्ज कर डिंगर किंनर की टीम ने प्रतियोगिता के सुपर-16 में स्थान बना लिया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें