चांदनी में आयोजित स्व. संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगितामें सुुपर-16 में पहुंची शिलाई पैंथर ट
शिलाई पैंथर क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज कर सुपर-16 में बनाया स्थान
छठे दिन हुए त्रिलोकपुर की क्रिकेट टीम को 5 विकेट से दी शिकस्त
चांदनी पंचायत में छठी स्व. संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के ग्राम चांदनी में छठी स्व. संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में छठे दिन शिलाई पैंथर व त्रिलोकपुर के बीच मैच हुआ। शिलाई पैंथर क्रिकेट टीम ने पांच विकेट से मैच जीत कर सुपर-16 में स्थान बना लिया है।
प्रतियोगिता आयोजन समिति सदस्य नरेश ठाकुर समेत आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में त्रिलोकपुर टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 37 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिलाई पैंथर की टीम ने 4 ओवर में ही पांच विकेट गंवा कर 37 रन बना लिए।
पांच विकेट से जीत दर्ज कर शिलाई पैंथर की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के सुपर-16 में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
संवाद