फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़ेश्वर इलेवन और धारटीधार के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन

टी क्रिकेट सेंटर बहराल में चल रही सिरमौर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता




संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। जीटी क्रिकेट सेंटर बहराल में चल रही सिरमौर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता की खिताबी जंग चूड़ेश्वर इलेवन और धारटीधार की टीम के बीच होगी। रविवार को बहराल मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में धारटीधार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

रोहित कोलिश ने 51 रन और आर्यन भारोग ने 23 रन की पारी खेली। दानिश शेख ने मात्र 29 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टौरू भैला की पूरी टीम 143 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रशांत तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में चूड़ेश्वर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। यशवंत ने 39 निखिल पुंडीर ने 20 गेंदों में 38 रन बनाकर पारी को गति दी। अंत में तरुण पंवार ने नाबाद 36 रन और कनिष्क ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला हार गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें