शुरुआती क्रिकेट मैच में टौंरु-बी टीम 10 रनों से विजयी
प्रतियोगिता का शुभारंभ देवराज नेगी और कमला देवी ने किया
छह दिवसीय टौंरु प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता-2024 शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला(सिरमौर)। दूसरी टौंरु प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 शुरू हो गई है। छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंडल टौंरु की ओर से आयोजित की जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवराज नेगी व विशिष्ट अतिथि टौंरु पंचायत प्रधान कमला देवी की ओर से किया गया।
स्पर्धा में लगभग 35 टीमें भाग ले रही हैं। शुरुआती मैच में टौंरु-बी टीम 10 रनों से विजयी रही।
नवयुवक मंडल टौंरू के प्रधान शूरवीर तोमर व महासचिव नेतर तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को आयोजित मैच के मुख्यातिथि भगत सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि डॉ. जयचंद शर्मा रहे। क्रिकेट मैच में सुनौग व टौंरु-बी के बीच में मैच खेला गया। इसमें टौंरु बी ने 6 ओवर में 50 रन बनाए। सुनौग टीम 40 रन पर सिमट गई। टौंरु-बी टीम 10 रन से विजयी रही। मंच संचालन संजय तोमर ने किया।
इस अवसर पर प्रो. यशपाल तोमर, प्रो. सुशील तोमर, नवयुवक मंडल टौंरु के प्रधान शूरवीर तोमर, महासचिव नेतर तोमर, कोषाध्यक्ष मोहन तोमर उपप्रधान, नरेश तोमर, अनिल तोमर व सचिन समेत नवयुवक मंडल सदस्य व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाद