चीकर शिमला की टीम क्रिकेट मैच जीत कर सुपर-16 में शामिल
चांदनी पंचायत में छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की जा रही आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के ग्राम चांदनी में छठी संजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में चीकर शिमला और डीएनएम कांसर क्रिकेट टीम ने मैच जीत लिए। शिमला की टीम ने सुपर-16 में स्थान बना लिया है।
आयोजन समिति सदस्य नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में चीकर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 59 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में कोदेवाला की टीम 6 ओवर में 45 रन ही बना सकी। चीकर एकादश शिमला टीम ने कोदेवाला टीम को हराकर सुपर-16 में जगह बना ली है।
विज्ञापन
वहीं अन्य मैच में डीएनएम कांसर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब में संजय एकादश पंधाह की टीम 34 रनों पर ही सिमट गई।
संवाद