पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में 20वीं नॉर्थ इंडिया वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी में देहरादून, आर्यन मतरालियों, बार एकादश व मेहबूबा एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर स्पर्धा के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी, सुशील तोमर व संजय सिंह ने बताया कि देहरादून व भूपपुर के बीच मैच हुआ।
निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर देहरादून टीम ने 120 रन बनाए जिसमें सतनाम ने सर्वाधिक 35 व प्रणव ने 13 रन बनाए। भूपपुर की तरफ से गुलशन ने 3 विकेट लिए। जवाब में भूपपुर टीम 15ओवर में 8 विकेट पर 108 रन ही बना सकी। मनजीत व गौतम ने 24-24 रन बनाए। देहरादून की तरफ से सतनाम ने 2 विकेट लिए। सतनाम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
इससे पहले, टोंरु भैला व आर्यन एकादश के बीच मैच हुआ। टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 90 रनों का स्कोर बनाया जिसमें राजेंद्र ने 24, कमल ने 13 रन बनाए। मतरालियों की तरफ से अनिल ने 3, इश्तहार ने 2, रिंकू, मुकेश व अरुण ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आर्यन एकादश ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इश्तहार व अनिल ने 27 व इश्तहार ने 20 रनों की पारी खेली। आरुष ने 2 और अनुज व अनिल ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरा, मैच एचएच एकादश व बार एकादश पांवटा के बीच हुआ जिसमें बार एकादश ने15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। इसमें संदीप ठाकुर ने 33, वरुण ने 32 व अरविंद सैनी ने 17 रनों की पारी खेली। विशाल व मुकेश को 1-1 विकेट मिला। जवाब में निर्धारित ओवर में एचएच एकादश टीम 8 विकेट पर 101 रन बना सकी। आदिल ने सर्वाधिक 26 व नरेश ने 19 रनों की पारी खेली। बार एकादश की तरफ से वरुण व संदीप ने 2-2, नवनीत, करन व जतिन ने 1-1 विकेट लिया।
वहीं, डीएनसीसी देवीनगर ने एसके एकादश टीम को 5 विकेट से हराया। एसके एकादश ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बनाए जिसमें गुरमुख ने सबसे ज्यादा 30रनों का योगदान किया। संजय ने 3, करन व मेहबूब ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में डीएनसीसी देवीनगर टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लोकेश ने सर्वाधिक 32 व कुलदीप ने 18 रनों की पारी खेली। सुनील व गोलू ने 2-2 व कृष्ण ने 1 विकेट लिया।