फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में क्रेच कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे तीन पद

विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत क्रेच केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता और सहायिकाओं के तीन रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि वृत्त नाहन शहरी-2 के अंतर्गत अप्पर स्ट्रीट स्थित महलात की घाटी के निकट संचालित क्रेच केंद्र में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला स्थित क्रेच केंद्र में क्रेच सहायिका के एक पद पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होना अनिवार्य है, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया हो। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें