फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 9 मार्च को सिरमौर से शुरू होगा सीपीआईएम का जत्था मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सीपीआईएम राज्य कमेटी के आह्वान पर 9 मार्च से हिमाचल प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर जत्था मार्च अभियान शुरू होने जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान का आगाज जिला सिरमौर के नाहन से होगा।

नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इसका उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, लेबर कोड, और बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ आवाज उठाना है। इस दौरान नाहन के अलावा पच्छाद, राजगढ़, पांवटा साहिब और शिलाई में भी स्थानीय जत्थे गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे और जनसमर्थन जुटाएंगे। उनकी प्रमुख मांगों में मनरेगा बहाली, स्मार्ट मीटर पर रोक, किसानों को 5 बीघा जमीन, दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य और आपदा प्रभावितों का पुनर्वास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली के लिए जनसमर्थन जुटाएगा, जिसमें सिरमौर से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यह मार्च मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक व्यापक जनजागरण अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें