फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में शुरू हुआ सीपीआईएम का जत्था मार्च अभियान

विज्ञापन
नाहन में नुक्कड़ नाटक पेश करते सीपीआईएम के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सीपीआईएम के राज्य कमेटी का जत्था मार्च अभियान सोमवार को नाहन से शुरू हुआ। राज्य कमेटी नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही है।
विज्ञापन


नाहन बस अड्डे पर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए इस अभियान को शुरू किया। सीपीआईएम के नेता राकेश सिंघा और संजय चौहान ने बताया कि यह अभियान मजदूरों, किसानों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। इनमें लेबर कोड वापस लेने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने, मनरेगा को बहाल करने, बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने को बंद करने, किसानों को 5 बीघा जमीन देने, दूध का घोषित समर्थन मूल्य तय करने, आपदा प्रभावितों को जमीन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिवालय सदस्य आशीष कुमार, लोकल कमेटी सदस्य धनीराम शर्मा, सतपाल मान, विश्वनाथ शर्मा आदि सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें