फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे केंद्र सरकार

विज्ञापन
नाहन में गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने डीसी कार्यालय पहुंचे गौभक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को नाहन में गोसेवकों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किए। संतों के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में केंद्र सरकार से पूर्ण गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पुरजोर मांग उठाई गई है।
गोसेवक सचिन ओबराय ने बताया कि इस अभियान के तीसरे चरण में 27 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपे जाएंगे। गोसेवकों ने स्पष्ट किया कि गोवंश की रक्षा और उनके सम्मान के लिए यह राष्ट्रव्यापी मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबराय, अनूप अग्रवाल, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चावरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर और कार्तिक सहित कई गण्यमान्य गोसेवक मौजूद रहे।-
:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें