फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गो सम्मान अभियान के लिए गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चला हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक करीब आधा दर्जन गांव में अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/कफोटा(सिरमौर)। गो सम्मान अभियान के तहत तीन दिनों तक गिरिपार में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। राजस्थान से पहुंचे गो सेवक संत ब्रह्मचारी हेमराज की टीम इस अभियान में गांव-गांव पहुंच रही है। इस दौरान ग्रामीणों को इस अभियान के संचालक के उद्देश्यों, जनता से मिल रहे सहयोग और आगामी रूपरेखा से अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम समन्वय समिति की सदस्य अर्पणा शर्मा और आशा तोमर ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गिरिपार के आधा दर्जन गांवों में जागरूक किया गया है। इसमें भंगानी, सतौन, भरली, अंबोया, कफोटा समेत छोटे गांव कवर किए गए हैं। गोसेवक संत हेमराज ने बताया कि ये देशव्यापी अभियान है। इसमें गांव से लेकर शहर तक लोगों को गो सम्मान आह्वान अभियान से जोड़ा जा रहा है। 27 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालयों में हस्ताक्षर की प्रतियां उपायुक्त को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा शर्मा और सीमा चौहान ने कहा कि संतों के साथ जागरूकता टीम गांव-गांव पहुंच रही है। मंगलवार को कफोटा से संत की टीम वापस लौट गई है। इस अभियान से गोसेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया जा रहा है। गिरिपार क्षेत्र में भी इस अभियान से हजारों ग्रामीण जुड़ चुके हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें