अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति, अदालत का अहम आदेश
विज्ञापन
नाहन। सिविल जज की अदालत ने एक आदेश में वादी को अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति दे दी है। यह आदेश उस आवेदन पर सुनवाई के बाद दिया गया, जिसमें वादी ने पूर्व में निर्णयित एक संबंधित मामले के निर्णय व डिक्री को रिकॉर्ड पर लाने की मांग की थी।
कुंदन सिंह बनाम कल्याण मामले की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष ने दलील दी कि मामले से संबंधित एक अन्य वाद 30 अप्रैल 2024 को उनके पक्ष में तय हो चुका है। इस निर्णय में प्रतिवादियों को संपत्ति में हस्तक्षेप करने, चज्जा तोड़ने और भूमि की स्थिति बदलने से रोका गया था। वहीं, प्रतिवादी पक्ष ने इसका विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि प्रस्तुत किया गया निर्णय वर्तमान विवाद से सीधे तौर पर जुड़ा है और इससे मामले के निष्पक्ष निपटारे में मदद मिलेगी। हालांकि आवेदन दाखिल करने में कुछ देरी हुई, लेकिन अदालत ने इसे नजरअंदाज करते हुए कहा कि न्यायहित में दस्तावेज को रिकॉर्ड पर लिया जाना जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी पक्ष को इस साक्ष्य पर सवाल उठाने का पूरा अवसर मिलेगा।